चुनावों को ध्यान में रखकर थोक संदेश भेजने वाले 20 लाख वॉट्सैप खाते होंगे प्रतिबंधित

फेसबुक का संदेश मंच वॉट्सैप हर महीने लगभग 20 लाख खातों को स्वचालित व्यवहार और थोक में संदेश भेजने के लिए हटाएगा, इकोनॉमिक टाइम्स ने रिपोर्ट किया। इसके साथ ही निष्क्रिय खातों में सेभी 75 प्रतिशत खातों को हटाएगा।
कंपनी का कहना है कि ये प्रयास आगामी चुनावों को ध्यान में रखकर किए जा रहे है क्योंकि इस दौरान कई समूह बड़े स्तर पर संदेश भेजते हैं। वॉट्सैप ने एक कथन जारी किया, “कई लोग हमारी मुफ्त सेवा का दुरुपयोग करते हैं इसलिए हम दुरुपयोग से बचने के लिए तकनीक को उन्नत करते रहते हैं।”
“हम पंजीयन के समय ही कई ऐसे खातों पर प्रतिबंध लगाएँगे और एक संदेश अनेक जगहों पर भेजने से रोकेंगे। लगभग 20 प्रतिशत खाते पंजीयन के समय ही प्रतिबंधित कर दिए जाते हैं।”, कथन में उल्लेखित था। वॉट्सैप इसके लिए स्थानीय कानूनी, नीतिकार और व्यापारिक टीमों का गठन करेगा।