उत्तराखंड- हिमस्खलन में नौसेना के पाँच जवान लापता, तलाशी व बचाव अभियान जारी

उत्तराखंड में त्रिशूल पर्वत पर चढ़ने के प्रयास के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आने से नौसेना के पर्वतारोही दल के पाँच सदस्य लापता हो गए। उनकी तलाश के लिए सेना, वायु सेना और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के समन्वय से खोज एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
रिपोर्ट के अनुसार, नौसेना ने एक बयान में कहा कि त्रिशूल 7,100 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। लापता हुए नौसेना के पाँच सदस्य उन दस पर्वतारोहियों में से हैं, जो अंतिम चरण में शिखर पर पहुँचने के बाद हिमस्खलन में फंस गए थे। वे शिखर से हुए कम हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे।
The 20 member expedition was flagged off from Mumbai on 03 Sep 21. Ten climbers had started their climb to the summit this morning, but were caught in an avalanche short of the summit. While 5 of the 10 are safe SAR for remaining 5 is in progress (2/2).
— SpokespersonNavy (@indiannavy) October 1, 2021
इन 10 पर्वतारोहियों में से पाँच को सुरक्षित बताया गया है। 10 उस 20 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं, जिसे इस अभियान के लिए 3 सितंबर को मुंबई से रवाना किया गया था।
रिपोर्ट में कहा गया है कि इस विशेष अभियान के बाकी 15 सदस्य खोज और बचाव अभियान कार्य में लगे हुए हैं।