स्वरा भास्कर- “पुलिस को हिंसक दंगाइयों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई नहीं करनी चाहिए”

अभिनेत्री स्वरा भास्कर नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों की मुखर समर्थक रहीं हैं और समर्थक होने के दायित्व के चलते स्वरा भास्कर को यह कहते हुए कैमरे पर रिकॉर्ड किया गया कि पुलिस को हिंसक भीड़ के खिलाफ जवाबी कार्रवाई नहीं करनी चाहिए और इसके बजाय “नियंत्रण” का उपाय करना चाहिए।
Is Swara Bhaskar a total idiot? How are 50 cops supposed to “control” a mob of hundreds? pic.twitter.com/M3A79ce8GV
— Ishita Yadav (@IshitaYadav) December 27, 2019
वीडियो में एक पत्रकार को स्वरा भास्कर से यह कहते हुए देखा जा सकता है कि कोई भी पुलिस स्वाभाविक रूप से हिंसक भीड़ के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करेगी।
भास्कर हालाँकि इस बात से कम सहमत हैं, ”क्या आप युद्ध लड़ रहे हैं, क्या आप सीमा पर हैं, यह क्या भाषा है। क्या पुलिस को जवाबी कार्रवाई करनी चाहिए या दंगाइयों को नियंत्रित करना चाहिए और कानून-व्यवस्था स्थापित करनी चाहिए।”
भास्कर ने बाद में पत्रकार पर लांछन लगाते हुए हमला भी किया कि समस्या उनके जैसे लोगों की मानसिकता में है और इसे ही सांप्रदायिक कहा जाता है।