भारतीय सेना ने लिया गोलीबारी का बदला, पी.ओ.के. स्थित पाकिस्तानी सेना मुख्यालय को उड़ाया

भारतीय जवानों ने पाक अधिकृत कश्मीर के खुईराटा और सामनी क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना के प्राशासनिक मुख्यालय पर सर्जिकल ऑपरेशन किया, द न्यू इंडियन एक्सप्रेस ने रिपोर्ट किया।
रिपोर्ट में कहा गया कि यह हमला 23 अक्टूबर को सीमावर्ती गाँव पूंछ (जम्मू-कश्मीर) में भारतीय सेना के शिविर पर पाकिस्तानी गोलाबारी का प्रतिशोध लेने के लिए किया गया। “23 अक्टूबर 2018 को पूंछ और झल्लास में पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी की प्रतिक्रिया में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना के प्राशासनिक मुख्यालय पर हमला कर उन्हें कड़ा संकेत दे दिया है और पास के ग्रामीणों ने भी बताया कि उन्होंने धुआँ उठते देखा है।”, एक सेना अफसर ने पी.टी.आई. को बताया। “सेना का प्रयास सफल रहा। यह एक अच्छी स्ट्राइक थी।”, एक वरिष्ठ सेना अधिकारी ने बताया।
अपनी परंपरा के अनुसार बार-बार पाकिस्तानी सेना द्वारा उकसाए जाने के बाद भी भारतीय सेना ने संयम बनाए रखा। भारतीय सुरक्षा बलों ने इस बात का विशेष ध्यान रखा कि उस क्षेत्र के आसपास रहने वाले आम नागरिक सुरक्षित रहें।एक वीडियो सामने आया है जिसमें पाकिस्तानी सेना मुख्यालय पर गोला दागते हुए और वहाँ से धुआँ उठते हुए देखा जा सकता है।
#WATCH: Pakistan army administrative HQ targeted along LoC near Poonch by Indian Army in retaliation to Pakistan’s mortar shelling of Poonch and Jhallas on October 23 pic.twitter.com/o0C6UJQqcr
— ANI (@ANI) October 29, 2018
अफसर ने यह भी बताया कि पाकिस्तानी सेना में जान-माल की भारी क्षति हुई है। एल.ओ.सी. पर 2017 के भारतीय सेना के मुँहतोड़ जवाब से अब तक 200 पाकिस्तानी सैनिक मारे जा चुके हैं। इससे पाकिस्तानी सेना सीज़फायर का निवेदन करने के लिए मजबूर हो गई है।