सोनिया गांधी की संसदीय सीट कांग्रेस मुक्त की ओर , पार्टी की एकमात्र विधायक हुई बागी

कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाली और पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की संसदीय क्षेत्र रायबरेली जल्द ही कांग्रेस मुक्त हो सकता है। रायबरेली से कांग्रेस की एकमात्र विधायक अदिति सिंह पार्टी छोड़ सकती है।
403 सीटों वाली उत्तर प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के सात विधायक हैं।
सूत्रों के अनुसार, पार्टी से बगावत कर रहे कई विधायक अपने ऊपर कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं, जिससे विधानसभा में उनकी सदस्यता बची रहे। रायबरेली से कांग्रेस के एक और विधायक राकेश सिंह पहले से ही पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होते रहे हैं।
बुधवार (3 अक्टूबर) को प्रदेश की भाजपा सरकार ने विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया था, जिसका विरोध राज्य की सभी विपक्षी पार्टियों ने किया था, लेकिन कांग्रेस विधायक अदिति सिंह पार्टी के आदेश को न मानते हुए सत्र में शामिल हुई।
अदिति के इस कदम से पार्टी के अंदर विरोध शुरू हो गए। रायबरेली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अदिति के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिसके बाद कांग्रेस ने अदिति को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
इससे पहले, रायबरेली से कांग्रेस विधायक राकेश सिंह और उनके विधानपरिषद् भाई दिनेश सिंह भी पार्टी छोड़ने का संकेत दे चुके हैं। दोनों लोकसभा चुनाव के समय से ही भाजपा के कई कार्यक्रमों में शामिल होते आ रहे हैं।