रामायण बना विश्व में सर्वाधिक देखा जाने वाला कार्यक्रम, एक दिन में 7.7 करोड़ दर्शक

रामानंद सागर के धारावाहिक रामायण के 16 अप्रैल के एपिसोड को दुनियाभर में 7.7 करोड़ दर्शकों ने देखा था। इसके साथ यह धारावाहिक एक दिन में दुनियाभर में सबसे अधिक देखा जाने वाला शो बन गया है।
हिंदुस्तान लाइव की रिपोर्ट के अनुसार, प्रसार भारती ने इस कीर्तिमान की ट्वीट करके जानकारी दी। कोरोनावायरस महामारी के बीच लॉकडाउन में आए इस पौराणिक धारावाहिक ने कई और भी कीर्तिमान अपने नाम किए हैं।
Ramayan World Record – Highest Viewed Entertainment Program Globally#IndiaFightsCorona#IndiaFightsBack pic.twitter.com/RdCDehgxBe
— Prasar Bharati (@prasarbharati) April 28, 2020
दोबारा जब से यह शो दूरदर्शन पर शुरू हुआ, तब से यह टीआरपी की सूची में नंबर एक स्थान पर रहा है। हाल ही में प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने बताया था कि साल 2015 से लेकर अब तक जनरल एंटरटेनमेंट कैटगरी (सीरियल्स) के मामले में यह शो टॉप पर रहा है।
बीते दिनों वेब सर्विस प्रदाता याहू ने एक सर्वेक्षण जारी किया था। यह गत एक महीने में इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के डेली सर्च के आधार पर था। इसमें बताया गया कि भारत में मनोरंजन को लेकर सबसे ज्यादा रामायण और कनिका कपूर को खोजा गया था। शोज में सबसे अधिक रामायण को ही सर्च किया गया था।