राजस्थान विधान सभा चुनाव परिणाम, कांग्रेस को बहुमत, मुख्यमंत्री प्रत्याशी का निर्णय शेष

शाम 4:00- राजस्थान में शासन विरोधी भावनाएँ इतनी प्रबल थीं कि सर्वे में अनुमान लगाया जा रहा था कि भाजपा मात्र 40 सीटें ही जीत पाएगी लेकिन टिकट वितरण से बड़ी हार को बचाया गया। प्रधानमंत्री की रैलियों ने भी अंतिम समय में भाजपा को थोड़ा बल प्रदान किया।भाजपा 70 व कांग्रेस 104 सीटों पर आगे होने का साथ बहुमत का आँकड़ा पार करने में सफल हुई।
दोपहर 3:20- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 40,000 से अधिक मतों से विजयी। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी झालरापाटन में मानवेंद्र सिंह को हराकर जीतीं।
दोपहर 2:20- भाजपा के लिए यह चिंता का विषय हो सकता है कि वह शहरी मतदाताओं की पसंद नहीं रही। अपने मज़बूत गढ़ जयपुर में पार्टी आधी से ज़्यादा सीटों पर पीछे चल रही है। 8 में से मात्र 3 सीटों पर भाजपा आगे है। जबकि 1989 से जयपुर शहर में भाजपा लगातार लोक सभा चुनाव जीतती आई है।
दोपहर 1:52- कांग्रेस ने छुआ बहुमत का आँकड़ा, बाजपा 73 सीटों पर आगे
Official ECI trends: Congress leading on 100 seats, BJP leading on 73 seats, BSP on 5, CPM on 2 and others on 19 seats in Rajasthan. #AssemblyElections2018 pic.twitter.com/poyjudtPjT
— ANI (@ANI) December 11, 2018
दोपहर 1:47- कांग्रेस 98 सीटों और भाजपा 77 पर आगे।
दोपहर 1:13- जैसलमेर के सीमावर्ती जिल में कांग्रेस प्रत्याशी रूपाराम चल रहे आगे।
दोपहर 1:00- उदयपुर की सीट पर भाजपा के गुलाब चंद कटारिया और कांग्रेस की गिरिजा व्यास के बीच कांटे की टक्कर। मात्र 454 वोटों से कटारिया चल रहे थे आगे।
प्रातः 11:55- चुनाव आयोग की रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा का वोट शेयर लगभग बराबर है लेकिन कांग्रेस इसे सीटों में परिवर्तित करने में अधिक सफल रही है। 94 सीटों पर कांग्रेस और और 81 सीटों पर भाजपा आगे है लेकिन 24 सीटों के साथ अन्य खेल में परिवर्तन कर सकते हैं।
प्रातः 11:20- राजस्थान में बहुमत के आँकड़े पर पहुँचने के लिए कांग्रेस कर रही संघर्ष। भाजपा 81 व कांग्रेस 93 सीटों पर आगे। सरकार बनाने में अन्य की हो सकती है अहम भूमिका।
प्रातः 10:30- कांग्रेस नेता सीपी जोशी अपने नाथद्वारा संवैधानिक क्षेत्र में पीछे चल रहे हैं। भाजपा 78 व कांग्रेस 100 सीटों पर चल रहे आगे।
प्रातः 10:14- सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक अध्ययन के अनुसार जैसलमेर जिले में जनसांख्यिकी परिवर्तन देखे गए।
प्रातः 10:05- 195 सीटों पर हुई गिनती में से 99 पर कांग्रेस, 75 पर भाजपा, 19 पर अन्य व 2 पर बसपा आगे।
प्रातः 9:55- चुनाव के रुझानों से बाज़ार पर पड़ता प्रभाव। बीएसई सेनसेक्स 500 अंक नीचे लुढ़का। एनएसई निफ्टी 10,400 से नीचे।
चुनाव आयोग ने साझा किया वोट शेयर-
प्रातः 9:42- 169 सीटों पर हुई गिनती में से 74 पर भाजपा, 94 र कांग्रेस और 3 पर अन्य आगे
प्रातः 9:16- कांग्रेस 94, भाजपा 65 और अन्य 3 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
प्रातः 9- अशोक गहलोत अपनी सरादरपुरा सीट पर और झालरापाटन में वसुंधरा राजे आगे चल रही हैें।
प्रातः 8:45- एक्ज़िट पोल्स और राजस्थान के चुनावी प्रचलन को देखते हुए यह साफ तौर पर कहा जा सकता है इस बार कांग्रेस को बहुमत मिलेगी।
199 सीटों पर हुए मतदान में 69 सीटों पर गिनती शुरू हो चुकी है जिसमें से कांग्रेस 42 सीटों पर आगे है और भाजपा 27 सीटों पर। स्पष्ट रूप से यह बहुत बड़ा अंतर है जो भाजपा को पूरा करना बहुत मुश्किल होगा।