प्रियंका गांधी को एक महीने में लोधी एस्टेट का बंगला खाली करने का नोटिस दिया गया

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को 1 अगस्त तक 35 लोधी एस्टेट स्थित बंगला खाली करने का नोटिस दिया गया है। आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने इस संबंध में नोटिस भेजा है।
न्यूज़-18 की रिपोर्ट के अनुसार, नोटिस में कहा गया कि प्रियंका गांधी की एसपीजी सुरक्षा व्यवस्था हटा ली गई है और उन्हें जेड प्लस सुरक्षा व्यवस्था दी गई है। इस व्यवस्था के मुताबिक, जिसे ये सुरक्षा दी जाती है, उसे सरकारी बंगला देने का नियम नहीं है।
नोटिस में कहा गया कि उनका आवंटन आज से रद्द कर दिया गया है और बकाया के रूप में 3.46 लाख रुपये हैं। प्रियंका गांधी को 1997 में आवंटित किए गए 35 लोधी स्टेट का बंगला खाली चाहिए। अगर वह 1 अगस्त से आगे रहती हैं, तो उन्हें जुर्माना देना होगा।
Congress leader Priyanka Gandhi Vadra asked to vacate government allotted accommodation within one month, by Ministry of Housing and Urban Affairs. pic.twitter.com/YPIJqGBIds
— ANI (@ANI) July 1, 2020
बता दें कि नवंबर 2019 में केंद्र सरकार ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की एसपीजी सुरक्षा हटाने का फैसला किया था। गांधी परिवार को अभी जेड प्लस सुरक्षा दी जा रही है। केंद्र सरकार ने सभी एजेंसियों की ओर से मिले इनपुट्स के आधार पर लिया था।