छत्तीसगढ़ विधान सभा चुनाव परिणाम- कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत, भाजपा का अस्त

दोपहर 12:45- भाजपा 20 सीटों पर आगे व कांग्रेस की 60 सीटों पर पकड़। जोगी-माया की जोड़ी 10 सीटों पर आगे। पिछले चुनावों में 35,000 से अधिक मतों से जीतने वाले रमन सिंह, मात्र 145 वोटों से चल रहे हैं आगे।
Dr. Raman Singh is leading by 145 votes in Rajnandgaon!
In 2013, he had won this seat with a margin of 35000+ votes!!
Something has gone massively wrong in Chhattisgarh. No simple explanations.— Pratyasha Rath (@pratyasharath) December 11, 2018
प्रातः 11:40- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का 63.3 प्रतिशत और भाजपा का 25.6 प्रतिशत वोट शेयर
प्रातः 11:30- छत्तीसगढ़ में भाजपा हार की कगार पर। कांग्रेस 55 और भाजपा 25 सीटों पर आगे। राजनंदगाँव में रमन सिंह ने बनाई बढ़त।
प्रातः 10:15- भाजपा के हाथों से फिसलती हुई सीटें। मुख्यमंत्री रमन सिंह चल रहे पीछे जबकि अजीत जोगी ने बनाई बढ़त। कांग्रेस 55 और भाजपा 21 सीटों पर आगे।
प्रातः 9:50- कांग्रेस 54 और भाजपा 24 सीटों पर आगे। अन्य 8 सीटों पर आगे।
प्रातः 9:22- छत्तीसगढ़ में भाजपा ने बनाई बढ़त। भाजपा 29 व कांग्रेस 24 सीटों पर आगे। मायावती और जोगी की जोड़ी 4 सीटों पर आगे।
प्रातः 8:55- रमन सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में लगातार 3 बार भाजपा की सरकार बनी। 2013 में वोट शेयर में दोनों पार्टियों में बहुत ही कम अंतर था। चुनाव के शुरुआती रुझानों में जनता कांग्रेस की तरफ जाती हुई दिख रही है।
45 सीटों पर शुरू हुई गिनती में से कांग्रेस 24 पर, भाजपा 18 पर और अन्य 3 पर आगे चल रही है।