नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर को किया बाहर, “अमित शाह ने जदयू से किया था अनुरोध”

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के बागी नेता और प्रमुख राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी से बाहर जाने को कहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार नीतीश कुमार ने खुलासा किया कि उन्होंने तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के अनुरोध के बाद ही किशोर को पार्टी में शामिल किया था।
प्रशांत किशोर जो नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर केंद्र सरकार का समर्थन करने के लिए जदयू की कड़ी आलोचना कर रहे हैं और उन्होंने नीतीश कुमार के साथ भी तर्क करने का निर्णय लिया है।
नीतीश कुमार ने किशोर के व्यवहार को संबोधित करते हुए कहा है कि अगर प्रशांत किशोर पार्टी के नेताओं के खिलाफ ट्वीट कर रहे हैं तो उन्हें ट्वीट करने दें और खुलासा किया कि उन्होंने अमित शाह के अनुरोध पर किशोर को पार्टी में शामिल किया था।
#WATCH Bihar CM on Prashant Kishor:Someone wrote a letter I replied to it,someone is tweeting,let him tweet. What do I’ve to do with it? One can stay in the party (JD-U) till he wants,he can go if he wants…Do you know how did he join the party?Amit Shah asked me to induct him. pic.twitter.com/wlN4Q2o9uo
— ANI (@ANI) January 28, 2020
“कोई ट्वीट कर रहा है, उसे ट्वीट करने दीजिए। मुझे इसके साथ क्या करना है? वे जब तक चाहे पार्टी में रह सकते हैं। वे जा सकतें है अगर वे चाहते हैं… क्या आप जानते हैं कि वे पार्टी में कैसे शामिल हुए? अमित शाह ने मुझे उन्हें शामिल करने के लिए कहा था।”, नीतीश कुमार को कहते सुना गया।
नीतीश कुमार ने हालांकि यह स्पष्ट कर दिया कि अगर किशोर जदयू में रहना चाहते हैं तो उन्हें पार्टी के बुनियादी ढाँचे का पालन करना होगा। हालाँकि किशोर ने कुमार के दावों का खंडन किया है और उन्हें “झूठा” कहा।