डिंपल यादव कन्नौज में भाजपा के सुब्रत पाठक से 10,200 मतों के अंतर से हारीं

समाजवादी पार्टी (सपा) की नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव पार्टी का गढ़ माने जाने वाली कन्नौज लोकसभा सीट से हार गई हैं।
उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सुब्रत पाठक ने 10,200 वोटों के अंतर से पराजित कर दिया। डिंपल ने ट्विटर पर अपनी हार भी स्वीकार ली है। साथ ही उन्होंने कन्नौज के लोगों को उन्हें सेवा करने का मौका देने के लिए धन्यवाद भी दिया है।
मैं विनम्रता के साथ जनादेश को स्वीकार करती हूँ और अपनी सेवा का अवसर देने के लिए कन्नौज को धन्यवाद देती हूँ।
I humbly accept Kannauj’s mandate and thank the people of Kannauj for having given me the opportunity to work for them.
— Dimple Yadav (@dimpleyadav) May 23, 2019
डिंपल यादव को कुल 548,213 वोट मिले, जबकि भाजपा के सुब्रत पाठक के हिस्से में 558,442 वोट आए। यूपी में देर रात तक 75 सीटों के परिणाम आने के बाद भाजपा 62 सीटें जीत चुकी है। इसमें उसके सहयोगी अपना दल ने दो सीटें जीती हैं। वहीं, सपा के खाते में सिर्फ पाँच सीटे ही आई हैं।