“वे ख्याल करती हैं, इसलिए जीती हैं।”, स्मृति ईरानी ने की आशा भोंसले की सहायता

प्रसिद्ध गायिका आशा भोंसले ने शुक्रवार (11 मई) को महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी की प्रशंसा की जिन्होंने सुरक्षित घर पहुँचने में उनकी सहायता की। भोंसले ने बताया कि शपथ ग्रहण की भाग-दौड़ में वे असहाय हो गई थीं, जहाँ दूसरों ने उन्हें अनदेखा किया, वहीं स्मृति ईरानी का ध्यान उनपर गया और उन्होंने उनका सुरक्षित घर पहुँचना सुनिश्चित किया।
उनके इस रवैया पर भोंसले ने कहा कि स्मृति के इसी व्यवहार ने उन्हें जीत दिलाई है। “शपथ ग्रहण समारोह के बाद भाग-दौड़ में मैं असहाय हो गई थी। कोई मेरी सहायता के लिए आगे नहीं आया, केवल स्म-ति ने मेरी पीड़ा देखी और सुनिश्चित किया कि मैं सुरक्षित घर पहुँचूँ। वे ख्याल करती हैं, इसलिए जीती हैं।”, भोंसले ने ट्वीट किया।
I was stranded in the crazy rush post PM oath ceremony. No one offered to help me except @smritiirani who saw my plight & made sure I reached home safely. She cares & that’s why she won. pic.twitter.com/vDV84PrIVp
— ashabhosle (@ashabhosle) May 30, 2019
उनके करीबी सुरेंद्र सिंह की हत्या के बाद उनके शव को कंधा देकर भी स्मृति ने कई लोगों का दिल जीता और साथ ही उनके परिवार को सांत्वाना दिया कि हत्यारों को सज़ा अवश्य मिलेगी।