सपना चौधरी शामिल हुई कांग्रेस में, लड़ सकतीं हैं आगामी लोकसभा चुनाव

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए 23 मार्च को हरियाणा की मशहूर गयिका और डांसर सपना चौधरी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई है। चौधरी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश संगठन मंत्री नरेंद्र राठी की मौजूदगी में दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
Delhi: Dancer and actor Sapna Chaudhary joins Congress party. pic.twitter.com/tDAotKX0Y7
— ANI (@ANI) March 23, 2019
अमर उजाला की अनुसार, वह मथुरा से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ सकती है, पर कांग्रेस ने अपनी आठवीं सूची के अंदर मथुरा से महेश पाठक का नाम घोषित कर दिया है।
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सपना चौधरी काफी समय से कांग्रेस के साथ संपर्क में थी, और चौधरी ने यह शर्त भी रखी थी कि वह तब ही कांग्रेस में शामिल होंगी जब उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने दिया जाएगा। सपना चौधरी हरियाणा के साथ-साथ दूसरे राज्यों में भी खूब प्रसिद्ध है, खासकर उत्तरप्रदेश और बिहार में, तो हो सकता हैं कि कांग्रेस उन्हें चुनावीं रण में उतारे।
कांग्रेस में शामिल होने के बाद सपना चौधरी की मुलाकात पूर्वी उत्तरप्रदेश की कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से भी हुई।
भाजपा ने मथुरा से फिल्म अभिनेत्री और मौजूदा सांसद सांसद हेमा मालिनी को टिकट दिया है।