ऋषि कपूर का 67 वर्ष की आयु में निधन, कैंसर से लड़ाई जीते थे पर अचानक मौत

वरिष्ठ अभिनेता ऋषि कपूर का 67 वर्ष की आयु में एचएन रिलायंस अस्पताल में बुधवार (30 अप्रैल) को निधन हो गया। इस बात की जानकारी सर्वप्रथम अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर दी है।
“वे चले गए… ऋषि कपूर चले गए… वे गुज़र गए… मैं क्षुब्ध हूँ।”, अमिताभ बच्चन ने ट्वीट में लिखा।
T 3517 – He’s GONE .. ! Rishi Kapoor .. gone .. just passed away ..
I am destroyed !— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 30, 2020
लगभग वर्ष भर उन्होंने यूएस में रहकर कैंसर का उपचार करवाया था और पिछले सितंबर ही भारत लौटे थे। फरवरी में भी वे दो बार अस्पताल में भर्ती किए गए थे।
इसके बाद आज सुबह ही उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनके भाई रणधीर कपूर ने जानकारी दी थी कि वे कैंसर से पीड़ित हैं व साँस की समस्या का सामना कर रहे हैं। हालाँकि उन्होंने हालत के स्थिर होने की बात कही थी परंतु अचानक उनका निधन हो गया।