अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना व ग्रेटा थनबर्ग के बाद किसानों के समर्थन में आईं मिया खलीफा

32 वर्षीय अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना ने मंगलवार (2 फरवरी) को दिल्ली के पड़ोसी राज्य हरियाणा के कई जिलों में राष्ट्रीय राजमार्ग पर 26 जनवरी को किसान ट्रैक्टर परेड को हिंसक रूप देने के बाद इंटरनेट बंद पर सीएनएन के एक समाचार लेख को साझा करते हुए ट्वीट किया था।
why aren’t we talking about this?! #FarmersProtest https://t.co/obmIlXhK9S
— Rihanna (@rihanna) February 2, 2021
उन्होंने कैप्शन के रूप में लिखा था, “हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे!?” इसके बाद स्वीडन की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने किसानों के समर्थन में सीएनएन के उसी लेख को साझा किया, जिसे रिहाना ने किया था। अब पॉर्न स्टार मिया खलीफा ने भी इसके समर्थन में ट्वीट करते हुए लिखा, “मानवाधिकार उल्लंघन में क्या हो रहा है ?! उन्होंने नई दिल्ली के आसपास इंटरनेट सेवा बाधित कर दी।?”
What in the human rights violations is going on?! They cut the internet around New Delhi?! #FarmersProtest pic.twitter.com/a5ml1P2ikU
— Mia K. (Adri Stan Account) (@miakhalifa) February 3, 2021
We stand in solidarity with the #FarmersProtest in India.
https://t.co/tqvR0oHgo0— Greta Thunberg (@GretaThunberg) February 2, 2021
कथित तौर पर गायिका का ट्वीट ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। 2,41,000 से अधिक ट्वीट्स के साथ रिहाना भारत में नंबर एक पर ट्रेंड करने लगा। 11.10 बजे तक उनके ट्वीट ने 1,44,000 लाइक्स और 70,000 से अधिक रीट्वीट प्राप्त कर लिए थे।
ऋचा चड्ढा, फिल्म निर्माता हंसल मेहता और दिलजीत दोसांझ जैसी फिल्मी हस्तियों ने रिहाना के ट्वीट की सराहना की। प्रियंका चोपड़ा जोनस ने भी किसानों के विरोध का समर्थन किया था।
कनाडाई यूट्यूबर और अभिनेत्री लिली सिंह ने रिहाना के समर्थन में ट्वीट किया, “हाँ! बहुत-बहुत धन्यवाद रिहाना। यह मानवता का मुद्दा है! हैशटैग स्टैंडविदफार्मर्स।”
उधर, अभिनेत्री कंगना रनौत ने रिहाना के ट्वीट का देते हुए कहा, “कोई भी इसके बारे में (किसानों के विरोध) के बारे में बात नहीं कर रहा है क्योंकि वे किसान नहीं हैं, वे आतंकवादी हैं, जो भारत को विभाजित करने की कोशिश कर रहे हैं।”
उन्होंने विरोध के पीछे चीन का हाथ बताया। उन्होंने कहा, “वह भारत पर कब्जा करने और इसे अमेरिका की तरह चीनी उपनिवेश बनाने की कोशिश कर रहा है।”