इंदौर- अकेले पुलिस के जवान पर लोगों ने बरसाए पत्थर, सात गिरफ्तार

मध्य प्रदेश में इंदौर के चंदन नंगर क्षेत्र में पुलिस के एक जवान ने भीड़ को जब सड़क पर एकत्रित होकर ना आने को कहा तो उस पर पथराव कर दिया गया। इसमें जवान घायल हो गया। हमला करने वालों की तलाश शुरू हो गई है। अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, घटना का वीडियो सामने आया है। इसमें भागते हुए जवान पर लोग पथराव कर रहे हैं। पुलिस वीडियो देखकर आरोपियों की शिनाख्त कर रही है। इस दौरान पत्थर फेंकने वाले युवकों को कुछ महिलाएँ रोकने की कोशिश कर रही थे लेकिन वे नहीं मान रहे थे।
डॉक्टरों के बाद इंदौर में पुलिस पर पथराव, जवान घायल। चंदन नगर इलाके में पुलिस ने कुछ लोगों को जब घर जाने को कहा तो इन लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। pic.twitter.com/Wkikze548v
— NBT Hindi News (@NavbharatTimes) April 8, 2020
चंदननगर की गली नंबर 10 में आठ से दस लोग वैन में बैठकर निकले थे, जबकि क्षेत्र में कर्फ्यू लगा है। पुलिस जवान ने जब पूछकर रोका तो सब्जी लेने की बात कहकर गाड़ी आगे बढ़ाने लगे। उसके बाद पुलिसकर्मी पर पथराव शुरू हो गया।
पथराव में आरक्षक सुरेंद्र अहाने को चोट लगी है। इंदौर डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्र ने कहा कि एक आरक्षक ने कुछ लोगों को रोका था। अकेले जवान पर लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। सख्त कार्रवाई करते हुए आधे घंटे में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।