“भारत से होगा अब परमाणु युद्ध पर मुसलमान साथियों को कुछ नहीं होगा”- पाकिस्तान

अपनी क्रूर शैली के लिए पहचाने जाने वाले पाकिस्तान के मंत्री शेख राशिद अहमद ने भारत को एक बार फिर परमाण युद्ध की धमकी दी। साथ ही यह भी कहा कि हमले के दौरान इससे मुसलमानों को नुकसान नहीं पहुँचेगा।
बुधवार को पाकिस्तान के मीडिया चैनल समा टीवी के साथ एक साक्षात्कार में राशिद ने दावा किया कि पाकिस्तान के पास बहुत सटीक हथियार हैं, जो छोटे और परिपूर्ण हैं। अपनी बेबाक शैली और अपमानजनक टिप्पणियों के लिए पहचाने जाने वाले पाकिस्तानी मंत्री ने यह भी कहा, “हथियार केवल कुछ क्षेत्रों को लक्षित करके छोड़े जाएँगे। यहाँ तक कि असम अब हमले की जद में आ सकता है।”
राशिद ने चेतावनी दी कि पारंपरिक युद्ध में पाकिस्तान के पास कोई विकल्प नहीं होगा। अगर कुछ होगा तो वो सामूहिक विनाश वाला परमाणु युद्ध होगा, जिससे सबकुछ खत्म हो जाएगा।
राशिद ने साक्षात्कार में कहा था, “अगर भारत पाकिस्तान पर हमला करता है तो पारंपरिक युद्ध की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी। यह एक खूनी और परमाणु युद्ध होगा। यह बिल्कुल तय है। हमारे पास बहुत सटीक और परिपूर्ण हथियार हैं, जो मुस्लिम साथियों को बचाएँगे। हम केवल कुछ क्षेत्रों को लक्षित करेंगे। पाकिस्तान की सीमा में अब असम भी शामिल है। हमारे पास पारंपरिक युद्ध का कोई विकल्प नहीं है इसलिए भारत जानता है कि अगर कुछ होता है तो यह अंत होगा।”
Sheikh Rasheed and his discoveries. This time he's found a scientist who made a precision kafir bomb for India. pic.twitter.com/uozTBHPLM2
— Naila Inayat नायला इनायत (@nailainayat) August 20, 2020
2019 में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कई मौकों पर भारत के साथ परमाणु युद्ध की बात की थी। उसी वर्ष रशीद ने दावा किया था कि उसके देश के पास 125 से 250 ग्राम वाले परमाणु बम हैं, जो भारत में लक्षित क्षेत्र तक पहुँच सकते हैं।