भारत की शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी 29-वर्षीय साइना नेहवाल हुईं भाजपा में सम्मिलित

ओलंपिक पदक विजेता और भारत की शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक साइना नेहवाल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की उपस्थिति में बुधवार को पार्टी में सम्मिलित हुईं।
एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, साइना नेहवाल हाल ही में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के समर्थन में सामने आई थीं। उन्होंने दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री के भाषण की भी प्रशंसा की थी।
Delhi: Badminton Player Saina Nehwal joins BJP in the presence of Party's National General Secretary Arun Singh pic.twitter.com/uXPSJmDVcn
— ANI (@ANI) January 29, 2020
29 वर्षीय बैडमिंटन खिलाड़ी भारत के सबसे सफल एथलीटों में से एक हैं। उन्होंने लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीता है। वह तीन बार के कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता हैं। नेहवाल पूर्व विश्व नंबर एक खिलाड़ी भी रह चुकी हैं। उन्होंने 2015 में जकार्ता विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है।
नेहवाल को भारत के युवाओं के बीच खेल को लोकप्रिय बनाने का श्रेय दिया जाता है। 2008 के बीजिंग ओलंपिक के दौरान वह पहली बार राष्ट्रीय सुर्खियों में आईं, जब वह क्वार्टर फाइनल में पहुँचने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं।