महागठबंधन को उप्र में बड़ा झटका- समाजवादी पार्टी के मैत्री सांसद भाजपा के साथ

निषाद पार्टी के नेता और गोरखपुर के सांसद परवीन निषाद ने भाजपा की सदस्यता हासिल कर ली है, इससे आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा के गठबंधन को बल मिलेगा और इसी के साथ महागठबंधन को बहुत बड़ा झटका भी लगा है।
Delhi: Nishad Party leader and Gorakhpur (UP) MP Praveen Nishad joins Bharatiya Janata Party. Nishad Party to support BJP in Uttar Pradesh in upcoming Lok Sabha elections. pic.twitter.com/Aqk5X2ZeAu
— ANI (@ANI) April 4, 2019
परवीन कुमार निषाद ने गोरखपुर की सीट 21,961 वोटों से जीती थी, परवीन ने यह उपचुनाव समाजवादी पार्टी (सपा) और निषाद पार्टी के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में जीता था। परवीन संजय निषाद के बेटे हैं जो कि निषाद पार्टी के प्रमुख हैं। गोरखपुर की सीट योगी आदित्यनाथ के उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद खाली हो गई थी, जिसपर उपचुनाव हुए थे।
भाजपा राजनीतिक केंद्र उत्तर प्रदेश में सपा और बहुजन समाजवादी पार्टी के गठबंधन को हराने की पूरी कोशिश में लगी हुई है ताकि वह फिर से इस बार भी 2014 की तरह प्रदर्शन कर पाए। भाजपा ने उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से 73 सीटें जीती थी।