कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलकर नवजोत सिंह सिद्धू ने बताई अपनी स्थिति

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच चल रहे मतभेदों को लेकर सिद्धू कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने दिल्ली पहुँच गए। इस बैठक में राहुल के अलावा प्रियंका वाड्रा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल भी उपस्थित थे।
बैठक के बाद सिद्धू ने ट्वीट कर एक चित्र साझा करते हुए कहा, “कांग्रेस अध्यक्ष से मिला। उन्हें अपना पत्र देकर स्थिति बताई।”
Met the congress President, handed him my letter, appraised him of the situation ! pic.twitter.com/ZcLW0rr8r3
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) June 10, 2019
कुछ दिन पूर्व ही अमरिंदर सिंह ने सिद्धू से स्थानीय शासन, पर्यटन और संस्कृति मंत्रालय छीनकर उन्हें ऊर्जा मंत्रालय सौंप दिया था। इसके अलावा नगरीय क्षेत्रों में लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के बुरे प्रदर्शन का दोष भी अमरिंदर ने सिद्धू पर ही मढ़ा था।
इसपर सिद्धू ने कहा था कि उन्हें अलग किया जा रहा है और उन्हें कमतर न समझा जाए क्योंकि उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है।