मुकेश अंबानी ने किया दक्षिण मुंबई कांग्रेस सीट के उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा का समर्थन

कांग्रेस की तरफ से दक्षिण मुंबई की लोकसभा सीट से लड़ने वाले मिलिंद देवड़ा का समर्थन रिलायंस कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी ने किया है। मुंबई में लोकसभा चुनाव चौथे चरण में 29 अप्रैल को होंगे, टाइम्स ऑफ इंडिया ने रिपोर्ट किया।
एशिया के सबसे अमीर बैंकर उदय कोटक ने भी मिलिंद देवड़ा का समर्थन किया है। मिलिंद ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया जिसमें अंबानी ने कहा, “मिलिंद दक्षिण मुंबई के लिए उपयुक्त व्यक्ति हैं, वे पिछले 10 सालों से दक्षिण मुंबई का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। मेरा मानना है कि मिलिंद को दक्षिण मुंबई के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक परिस्थितिकी तंत्र की बेहद गहराई से समझ है।
From small shopkeepers to large industrialists – for everyone, South Mumbai means business.
We need to bring businesses back to Mumbai and make job creation for our youth a top priority.#MumbaiKaConnection pic.twitter.com/d4xJnvhyKr
— Milind Deora (@milinddeora) April 17, 2019
यह असाधारण है कि कोई उद्योगपति किसी राजनीतिक उम्मीदवार के समर्थन में आगे आए। मुकेश अंबानी ने मिलिंद को उस समय समर्थन किया है जिस समय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उनके भाई अनिल अंबानी पर लगातार राफेल के लिए निशाना साध रहे हैं।
मिलिंद के समर्थन में उदय कोटक ने कहा, “मिलिंद का सच-मुच में मुंबई से ‘कनेक्शन’ (संबंध) है। मैं मानता हूँ कि मिलिंद दक्षिण मुंबई बहुत ही अच्छे ढंग से समझते हैं। उनका परिवार भी मुंबई से बहुत ही लंबे समय से जुड़ा हुआ है।”
इस वीडियो में उद्यमियों, व्यापारियों और आम जनता ने भी देवड़ा का समर्थन किया है। मिलिंद देवड़ा को कुछ समय पहले ही मुंबई कांग्रेस इकाई का अध्यक्ष बनाया गया था।
कुछ समय पहले आयोजित की गई एक सभा में मुंबई की भारत हीरा बाजार के भारत शाह ने भी मिलिंद देवड़ा की प्रशंसा में कहा था कि मुंबई को उनके जैसे नेताओं की ज़रूरत है, जो चैबीसों घंटे उपलब्ध रहते हैं।