राफेल जेट वायुसेना दिवस समारोह में 8 अक्टूबर को दिल्ली में सार्वजनिक उड़ान भरेंगे

भारतीय वायुसेना (आईएएफ) में हाल ही में शामिल हुए राफेल लड़ाकू विमान आठ अक्टूबर को नई दिल्ली में होने वाले भारतीय वायुसेना दिवस पर विमान परेड के दौरान उड़ान भरकर अपना पहला सार्वजनिक प्रदर्शन करेंगे।
IAF Rafales to make their first scheduled public appearance on October 8 as part of the #AirForceDay flypast over the national capital. (Photo/@VishalJolapara) pic.twitter.com/tc8TARmccf
— Shiv Aroor (@ShivAroor) October 2, 2020
पहले पाँच राफेल लड़ाकू विमान आधिकारिक तौर पर 10 सितंबर को भारतीय वायु सेना में शामिल किए गए थे।
चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चल रही अस्थिरता के बीच इन जेट विमानों ने लद्दाख के ऊपर आसमान में उड़ान भरना शुरू कर दिया है।
जेट विमानों ने हिमाचल प्रदेश के पहाड़ियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में कई दिन और रात उड़ान भरकर भारतीय सीमा की निगरानी की है।
आईएएफ के प्रमुख आरकेएस भदौरी ने इनके प्रवेश समारोह में कहा था, “लड़ाकू विमान पहुँचने को तैयार हैं। राफेल जेट्स आईएएफ के लिए बेहद अच्छे हैं। स्क्वाड्रन इसके परिचालन में व्यस्त है। हमारे अन्य बेड़े और हथियारों की गोलीबारी के साथ बहुत सारे एकीकृत प्रशिक्षण हुए हैं।”