भारत में कोरोना के मामलों में बड़ी गिरावट, पिछले 24 घंटे में 61,267 मामले व 884 मौतें
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के मामलों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, एक दिन में 61,267 नए मामले सामने और 884 लोगों की मौत हुई है। कुल 66.85 लाख में से 9.19 लाख सक्रिय मामले हैं। इनमें 56.62 लाख ठीक हो चुके हैं और 1.03 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।
हिंदुस्तान लाइव की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय ने बताया कि 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से एक दिन में 903 मौतें दर्ज की गई हैं। इनमें 82 प्रतिशत नई मौतों के मामले सामने आए हैं। कुल हुई 36 प्रतिशत मौतों में महाराष्ट्र से 326, कर्नाटक से 67 लोगों के मरने के आँकड़े हैं।
India reports a spike of 61,267 new #COVID19 cases & 884 deaths in the last 24 hours.
Total case tally stands at 66,85,083 including 9,19,023 active cases, 56,62,491 cured/discharged/migrated cases & 1,03,569 deaths: Union Health Ministry pic.twitter.com/coF70IhRHt
— ANI (@ANI) October 6, 2020
देश में कोरोना की रिकवरी दर 84.70 प्रतिशत रही है। देश में पिछले 24 घंटों में 10.89 लाख टेस्ट हुए हैं। अब तक कुल 8.11 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं। दरअसल, भारत ने पिछले 10 दिन में एक करोड़ टेस्ट किए। दुनिया में अमेरिका के बाद भारत दूसरा सबसे ज्यादा टेस्ट करने वाला देश है। हालाँकि, भारत की आबादी को देखते हुए प्रति दस लाख टेस्ट के हिसाब से यह संख्या कम है।
बता दें कि कोविड-19 के मामले में भारत दुनियाभर में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है। जॉप हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, विश्व में कोरोना से अब तक कुल 10.23 लाख लोगों की मौत हुई है। इनमें से अमेरिका में सबसे ज्यादा 2.07 लाख मौत हुई, जबकि भारत में यह आँकड़ा 2 अक्टूबर को 1 लाख के पार हो गया था।