बढ़ते अपराधों पर गिरिराज सिंह ने साधा नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना

बिहार में बढ़ रही अपराध दर को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। मंगलवार (29 अक्टूबर) को उन्होंने ट्वीट किया-
बेगूसराय में अपराध चरम पर हाल यह है कि एक हत्या पीड़ित से मिलने जाता हूं तबतक दूसरी हत्या हो जाती है,पिछले 72 घंटों में 10 लोगों पर गोली चली है जिसमें 7 मौत हुई है।
बजलपुरा,तेघड़ा में सुजित के पीड़ित परिवार से मिला।
इस तरह से नहीं चलेगा आज पुलिस के वरीय अधिकारियों से बात करूंगा। pic.twitter.com/YUIH01fzcw— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) October 29, 2019
बिना किसी का नाम लेते हुए सिंह ने कहा, “मैं स्वयं सत्ताधारी पार्टी से हूँ, समझ नहीं आता कि क्या कहूँ।” इसके बाद उन्होंने मचहा हत्याकांड के उत्तरजीवी परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वाना दी। साथ ही पुलिस को शेष परिवार को सुरक्षा देने के लिए कहा।
एक मध्यावस्था के युवक, उसकी पत्नी और उनकी नाबालिग पुत्री की दीपावली की रात को मचहा गाँव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसी उत्तरजीवी परिवार से मिलकर सिंह ने यह ट्वीट किया-
मचहा, बेगूसराय में हुए हत्याकांड ने बेगूसराय को झकझोर के रख दिया है ,उस परिवार से मिलकर उनको सांत्वना दी एवं पुलिस को बाकी बचे परिवार के सदस्यों को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए बोला। pic.twitter.com/Y2nZEeqE3O
— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) October 29, 2019
साथ ही उन्होंने आपराधिक घटनाओं के संदर्भ में पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक भी की और स्थिति में सुधार का आश्वासन लिया। गिरिराज सिंह बेगूसराय के सांसद हैं।