समकालिक चुनावों पर रावत, बंगाल में भाजपा की रथ यात्रा आदि के लिए संध्या समाचार

समकालिक चुनावों पर उत्तराखंड मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
आजतक से बातचीत के दौरान रावत ने कहा कि वे प्रधानमंत्री मोदी के इस विचार का समर्थन करते हैं कि देश भर में समकालिक चुनाव हों और यह विषय चर्चा योग्य है। उन्होंने विगत राज्य चुनावों को जनता का निर्णय मानकर स्वीकार किया। ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ के नारे के अर्थ को समझाते हुए उन्होंने कहा कि वे भ्रष्टाचार मुक्त भारत की बात करते हैं।
मध्य प्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में कमल नाथ का शपथ ग्रहण
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भोपाल में कमल नाथ को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, एचडी देवे गौड़ा, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और फारूक़ अबदुल्लाह जैसे नेता समारोह में उपस्थित थे। शपथ से पूर्व मुख्यमंत्री पद के दावेदार माने जा रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए कुछ नारे भी लगाए गए। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौके पर उपस्थित थे। इसके बाद कमल नाथ ने किसानों की कर्ज़माफी की कार्यवाही भी शुरू कर दी।
Bhopal: Madhya Pradesh Chief Minister Kamal Nath signs on the files for farm loan waiver pic.twitter.com/NspxMA8Z6i
— ANI (@ANI) December 17, 2018
1984 सिख-विरोधी दंगों के लिए सज्जन कुमार को उम्रकैद
73 वर्षीय वरिष्ठ कांग्रेस नेता को दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा उम्रकैद की सज़ा सुनाई गई। वे कांग्रेस की दिल्ली ईकाई के महासचिव भी रह चुके हैं। न्यायालय ने यह भी कहा कि आरोपी को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त था जिसके कारण सज़ा सुनाने में देरी हुई है। इस निर्णय पर हरसिमरत कौर बादल समेत कई नेताओं ने संतोष व्यक्त किया है।
पश्चिम बंगाल में भाजपा की रथ यात्रा को अनुमति न मिलने के बाद
सामुदायिक संवेदनशीलताओं की बात कहते हुए बंगाल सरकार ने भाजपा की रथ यात्रा की अनुमति को अस्वीकार्य कर दिया था। इसके अलावा बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की उपस्थिति के कारण सामुदायिक हिंसा के प्रति संदेह भी व्यक्त किया गया था। इसके बाद सोमवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनहित याचिका दर्ज की गई।
West Bengal: A PIL has been filed in Calcutta High Court mentioning there will be law and order problem if BJP’s rath yatra takes place.
— ANI (@ANI) December 17, 2018