मध्य प्रदेश कांग्रेस विधायक ने दी भाजपा नेताओं को धमकी, कहा- “खाल खींच लेंगे”

मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ दल के कांग्रेस विधायक विजय चौरे ने भाजपा नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने कहा, “अगर किसी भाजपा नेता ने हमारे कार्यकर्ता पर उंगली उठाई तो हम उसकी खाल खींच लेंगे।” उनका धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, छिंदवाड़ा जिले के सौसर सीट से कांग्रेस विधायक विजय चौरे ने पार्टी नेताओं की एक बैठक में यह आपत्तिजनक बात कही। उनके बयान के बाद राज्य में राजनीतिक माहौल के गरमाने की आशंका है।
विधायक विजय चौरे ने कहा, “मैं इस मंच से सार्वजनिक रूप से कहता हूँ कि भाजपा के लोग कांग्रेस के किसी कार्यकर्ता पर उंगली उठाने का प्रयास करें या उसके बाल को हाथ लगाने की कोशिश करेंगे तो हम उसकी खाल नोंचने में कसर नहीं छोड़ेंगे।”
#WATCH MP:Congress MLA Vijay Choure in Chhindwara's Sausar: ..BJP ke logon,jis din Congress ke kisi karyakarta par ungli uthane ka prayas kare,uske baal ko haath lagane ka prayas kare,iss manch se sarvjanik roop se kehta hoon,hum uski khaal nochne mein kasar nahi chhodenge.(19.2) pic.twitter.com/P6rXOE3enr
— ANI (@ANI) February 20, 2020
वीडियो की शुरुआत में कांग्रेस विधायक बोलते हैं, “एक साल हुआ कांग्रेस की सरकार और कमलनाथ को मुख्यमंत्री बने। उस एक साल में कांग्रेस की कई उपलब्धियाँ हैं। विधायक, सांसद, प्रदेश के मुख्यमंत्री और सरकार के खिलाफ बोलने का उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। एक साल की उपलब्धियाँ आप सब और कार्यकर्ताओं के सामने है। ऐसे में भाजपा कुछ दिनों से माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही है।”