गुजरात 2014 का इतिहास दोहराने के निकट, राजस्थान में हो सकता तीन सीटों का नुकसान

17वीं लोकसभा चुनाव में राजस्थान की 25 और गुजरात की 26 सीटों के रुझान सामने आने लगे हैं। भाजपा का गढ़ माने जाने वाले गुजरात में 25 लोकसभा सीटों पर उसके उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। वहीं, कांग्रेस का एक ही उम्मीदवार सबरकांथा में बढ़त बनाए हुए है।
2014 में भाजपा ने यहाँ क्लीन स्वीप किया था। राजस्थान में भी ठीक ऐसा ही हाल है। 25 में से 22 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। यहाँ भरतपुर, टोंक-सवाईमाधोपुर व जयपुर में कांग्रेस के उम्मीदवार बढ़त बनाए हैं।
राजस्थान
- जयपुर रूरल से मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं।
- राजसमंद सीट से भाजपा की दिव्या कुमार आगे चल रही हैं।
- जोधपुर से भाजपा के गजेंद्र सिंह शेखावत आगे हैं।
- अजमेर से भाजपा के भागीरथ चौधरी आगे हैं।
गुजरात
- गांधीनगर से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह लगातार आगे चल रहे हैं।