लाल किला हिंसा मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, सिंघु सीमा पर पुलिस पर हमला

गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किला हिंसा के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी मनिंदर सिंह को मंगलवार (16 फरवरी) को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो तलवार भी बरामद हुई हैं। वह मामले में वांछित अपराधी था।
अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी मनिंदर सिंह को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पीतमपुरा के पास से गिरफ्तार किया। उसके स्वरूपनगर स्थित घर से दो तलवार बरामद हुई। आरोपी कार मैकेनिक है।
A most wanted person in Red Fort violence case, Maninder Singh (in pics), arrested by Delhi Police Special Cell yesterday in Delhi. Two swords recovered from his house.
(Pic 1 – screengrab from a video released by Delhi Police)
(Pic 2 – accused's pic released by Delhi Police) pic.twitter.com/8Ok8R9ey1Y— ANI (@ANI) February 17, 2021
इससे पूर्व, लाल किला हिंसा मामले में दीप सिद्धू, सुखदेव और इकबाल सिंह को गिरफ्तार किया गया था। मंगलवार को सिद्धू की पुलिस हिरासत सात दिनों के लिए और बढ़ा दी गई। बता दें कि 26 जनवरी को हिंसा मामले में पुलिस ने 44 मामले दर्ज किए थे। इनमें से अभी तक 143 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। सात लोगों को न्यायालय से सशर्त ज़मानत मिल चुकी है।
वहीं, दिल्ली के सिंघु सीमा पर किसान आंदोलन में शामिल एक प्रदर्शनकारी हरप्रीत सिंह ने एक पुलिस अधिकारी पर मंगलवार को जानलेवा हमला कर दिया। पहले उसने एक जवान से पुलिस की जीप छीन ली और भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो उसने मुकरबा चौक पर गाड़ी छोड़ दी और एक स्कूटी लेकर भाग गया।
पीछा करने के दौरान आरोपी ने एसएचओ समयपुर बादली आशीष दुबे पर तलवार से हमला कर दिया। हालाँकि, इसमें वह बाल-बाल बच गए पर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोपी पंजाब का है, जिसके खिलाफ दो मामले दर्ज हैं।