अमेज़ॉन के शेयर गिरने से बेज़ोस नहीं दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, बिल गेट्स ने पछाड़ा

अमेज़ॉन के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेफ बेज़ोस दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब गँवा चुके हैं। अब उनकी जगह पर पहले स्थान पर बिल गेट्स फिर आ गए हैं। क्यू-3 का अच्छा परिणाम न मिलने पर कंपनी ने अपने स्टॉक मूल्स में करीब 7 अरब डॉलर का नुकसान उठाया।
गुरुवार को अमेज़ॉन के शेयरों में घंटों के कारोबार के बाद 7 प्रतिशत की गिरावट आई। इससे बेज़ोस की संपत्ति 103.9 अरब डॉलर से नीचे आ गई। वहीं, वर्तमान में माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स की संपत्ति की कीमत 105.7 अरब डॉलर है।
बिल गेट्स से लगातार 24 साल से सबसे अमीर व्यक्ति का तमगा छीनकर 2018 में बेज़ोस दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे। वह 160 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पृथ्वी के पहले अमीर व्यक्ति बने थे।
फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेज़ॉन ने अपनी तीसरी तिमाही में शुद्ध आय में 26 फीसदी की गिरावट दर्ज की। बाद के घंटों के कारोबार में अमेज़ॉन लगभग 9 प्रतिशत गिरकर 1,624 डॉलर प्रति शेयर हो गया।
बिल गेट्स 1987 में 1.25 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ फोर्ब्स की अरबपति सूची में पहली बार शामिल हुए थे। रिपोर्ट के अनुसार, अमेज़ॉन के सार्वजनिक होने के एक साल बाद 1998 में बेज़ोस पहली बार फोर्ब्स के सबसे अमीर 400 लोगों की सूची में शामिल हुए थे।
बेज़ोस दंपत्ति अप्रैल में अलग हुए थी, जिन्हें इतिहास के सबसे बड़े तलाक के रूप में पहचाना गया। इसमें मैकेंजी बेजोस को जेफ बेज़ोस के लगभग 36 अरब डॉलर के शेयरों का हकदार बनाया गया था।