मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव परिणाम, कांग्रेस की बढ़त लेकिन बहुमत नहीं

शाम 4:00- 114 सीटों के साथ कांग्रेस बहुमत से थोड़ी दूर है जबकि 105 सीटों के साथ भाजपा भी अधिक दूर नहीं है। शासन विरोधी भावना के बीच राजस्थान और छत्तीसगढ़ की तुलना में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। अंतिम परिणामों के साथ अन्य सरकार बनाने में प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं।
दोपहर 2:50- भाजपा 111 व कांग्रेस 108 सीटों पर आगे।
दोपहर 2:15- 75 सीटों पर मतों का अंतर 2,000 से कम।
दोपहर 1:50- भाजपा और कांग्रेस में 0.8 प्रतिशत के वोट अंतर से अधिक 1.5 प्रतिशत का नोटा।
दोपहर 1:30- 20,433 मतों से शिवराज सिंह चौहान आगे।
दोपहर 1:15- चुनाव आयोग के डाटा के अनुसार मध्य प्रदेश में 1.5 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 2.4 प्रतिशत, राजस्थान में 1.3 प्रतिशत, तेलंगाना में 1.1 प्रतिशत और मिज़ोरम में 0.4 प्रतिशत नोटा का प्रयोग।
दोपहर 12:55- मध्य प्रदेश की 230 सीटों में 110 पर भाजपा, 108 पर कांग्रेस और 12 पर अन्य आगे।
दोपहर 12:40- दिल्ली विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक अभिनव प्रकाश ने सराहना करते हुए कहा कि कांग्रेस और भाजपा के अलावा बसपा ही ऐसी राष्ट्रीय पार्टी है जिसे अनेक राज्यों में सम्मानीय वोट शेयर मिला है।
One thing more is to be noticed: BSP is the only national party after BJP & Congress with seats & respectable votes share across the states.
— Abhinav Prakash (@Abhina_Prakash) December 11, 2018
दोपहर 12:15- देखें वोट प्रतिशत-
प्रातः 11:55- चुनाव आयोग के अनुसार वोट शेयर- भाजपा 41.9 प्रतिशत और कांग्रेस 41.4 प्रतिशत।
प्रातः 11:40- मध्य प्रदेश में पलट रही बाज़ी। 111 सीटों पर भाजपा और 110 सीटों पर कांग्रेस आगे।
प्रातः 10:55- कांग्रेस 115 व भाजपा 104 सीटों पर चल रही आगे।
प्रातः 10:45- कांग्रेस ने छुआ बहुमत का आँकड़ा। 116 सीटों पर कांग्रेस व 98 सीटों पर भाजपा आगे। प्रदेश के मध्य क्षेत्र में भाजपा 21 व कांग्रेस 14 सीटों पर आगे है। मालवा-निमाड़ में कांग्रेस 34 व भाजपा 29 सीटों पर आगे है।
प्रातः 10:30- चंबल क्षेत्र में भाजपा की 13 व कांग्रेस की 16 सीटों पर बढ़त। शहरी क्षेत्रों में पिछड़ती भाजपा। जीएसटी के प्रति लोगों के असंतोष ने संभवतः भाजपा का हानि पहुँचाई है। 230 सीटों पर गिनती शुरू होने के बाद भाजपा 100 व कांग्रेस 115 सीटों पर आगे।
प्रातः 10:00- बराबरी पर पहुँचे कांग्रेस और भाजपा।
प्रातः 9:50- 218 सीटों पर हुई गिनती में से भाजपा 109, कांग्रेस 107 और अन्य 2 सीटों पर चल रहे आगे।
प्रातः 9:30- इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय चल रहे आगे। बुंदेलखंड में कांग्रेस 8 और भाजपा 2 सीटों पर आगे। 209 सीटों पर हुई गिनती में से भाजपा 102, कांग्रेस 105 व अन्य 2 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
प्रातः 9:15- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने संवैधानिक क्षेत्र बुधनी में आगे चल रहे हैं। 157 सीटों पर शुरू हुई गिनती में भाजपा 76 और कांग्रेस 79 पर आगे चल रही है।
प्रातः 8:35- एक्ज़िट पोल्स में कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर का अनुमान चुनाव परिणामों में भी दिख रहा है।
230 में से 19 सीटों पर गिनती शुरू हो चुकी है जिसमें भाजपा 9 सीटों और कांग्रेस 10 सीटों पर आगे चल रही है।