चांद पर उतरने की फिर तैयारी? इसरो प्रमुख ने कहा “बिल्कुल, हम इसपर काम कर रहे”

इसरो प्रमुख के सिवान ने कहा है कि चंद्रयान मिशन को सफल बनाने के लिए इसरो प्रतिबद्ध है।
शनिवार को एक पत्रकार ने जब के सिवान से पूछा कि क्या इसरो फिर से विक्रम लैंडर को चांद पर उतरने की कोशिश कर सकता है तो इसरो प्रमुख ने जबाब मे कहा ‘बिलकुल’।
दरसल के सिवान आईआईटी-दिल्ली के 50वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने पहुँचे थे। इसी बीच पत्रकारों ने मौका देखकर के सिवान से पूछ लिया कि क्या इसरो फिर से तैयारी कर रहा है।
“हम विक्रम लैंडर की लैंडिंग की टेक्नोलॉजी सबको दिखाना चाहते हैं और हम इसको सफल बनाने की योजना पर काम भी कर रहे हैं। इसपर किस तरह से आगे बढ़ना उसपर काम किया जा रहा है।”, के सिवान ने कहा।
जैसा हम सब जानते हैं कि इसरो अपनी पहली कोशिश मे विक्रम को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतारने में कामयाब नहीं हों पाया था। भारत अगर ऐसा कर पाता तो भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला दुनिया का पहला देश बन जाता लेकिन विक्रम लैंडर से चांद की सतह से 2 किलोमीटर ऊपर संपर्क टूट गया था।