इज़रायल बना दुनिया का पहला मास्क की अनिवार्यता समाप्त करने वाला देश

इज़रायल दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है, जिसने घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनने की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है।
अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार, इज़रायल ने 81 प्रतिशत अपने देश की जनसंख्या को कोविड-19 की वैक्सीन लगा दी है, जिसके बाद प्रशासन ने यह निर्णय सुनाया है। इसके बाद लोगों ने अपने चेहरे से मास्क उतार दिया है और सोशल मीडिया पर अपनी खुशी व्यक्त की है।
Masking in our glory, because masks are no longer required outdoors in #Israel! pic.twitter.com/8bfvuy5oyS
— Israel ישראל (@Israel) April 19, 2021
इस देश ने अपने यहाँ 16 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को दोनों टीकें लगवा दिए हैं। वहीं, टीकाकरण में तेज़ी के कारण यहाँ संक्रमण और बीमार पड़ने वाले मरीज़ों की संख्या में भारी गिरावट आई है। हालाँकि, अब भी विदेशी नागरिकों का प्रवेश और बिना टीकाकरण के लोगों का प्रवेश सीमित है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि इज़रायल ने देश में नए भारतीय कोरोना के प्रकार के सात मामलों का पता लगाया है और उनकी जाँच की जा रही है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, “महामारी से जीतने के मामले में वर्तमान में हम दुनिया का नेतृत्व कर रहे हैं। अभी कोरोनो से लड़ाई पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। यह आगे भी लौट सकता है।”