करोड़ों का घोटाला कर भारत से भागने वाले नीरव मोदी को लंदन में देखा गया

पंजाब नेशनल बैंक से करोड़ों का घोटाला कर भारत से भागने वाले नीरव मोदी को लंदन में खुले आम घूमते देखा गया है। बताया जा रहा है कि नीरव मोदी ने लंदन में हीरों का व्यापर शुरू कर दिया है और वह लगभग 75 करोड़ के आलिशान बंगले में बिलकुल बेख़ौफ़ हो कर रह रहा है।
टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट में बताया गया है कि यूके के द टेलीग्राफ द्वारा एक वीडियो जारी की गई है जिसमे नीरव मोदी को लंदन में बेख़ौफ़ घूमते देखा जा सकता है। खबर यह भी है कि नीरव मोदी ने यूके में कार्य और पेंशन विभाग द्वारा राष्ट्र बीमा संख्या जारी करवा ली है, जानकारी के लिए बता दें कि राष्ट्रीय बीमा संख्या को जारी करवाने के बाद कोई भी व्यक्ति यूके में कानूनी तौर पर व्यापर कर सकता है।
Exclusive: India's most wanted man Nirav Modi – accused of £1.5bn fraud – living openly in Londonhttps://t.co/bkLxkORaaa pic.twitter.com/MBSnFil4SW
— The Telegraph (@Telegraph) March 8, 2019
पंजाब नेशनल बैंक को करोड़ो का नुक्सान करने वाले नीरव मोदी को हिरासत में लेने के लिए भारत सरकार सरे हत्कंडे अपना रही है। हाल में हुई एक प्रेस कांफ्रेंस में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि भारत सरकार नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के लिए ब्रिटैन सरकार से बात कर रही है।