दीपक काबरा टोक्यो ओलंपिक में जिमनास्टिक स्पर्धा के निर्णायक बनने वाले पहले भारतीय

भारत के जिमनास्टिक निर्णायक दीपक काबरा 23 जुलाई से 8 अगस्त तक जापान में होने वाले टोक्यो ओलंपिक 2020 में पुरुषों की लयबद्ध जिमनास्टिक स्पर्धा में निर्णायक के रूप में सम्मिलित होंगे। इस तरह पहली बार जिमनास्टिक में देश का कोई निर्णायक ओलंपिक में सम्मिलित होगा।
न्यूज़-18 की रिपोर्ट के अनुसार, भारत की जिमनास्टिक खिलाड़ी दीपा कर्माकर ने ट्विटर पर इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “ओलंपिक खेलों के जिमनास्टिक में निर्णायक के रूप में चयनित होने वाले पहले भारतीय दीपक काबरा भैया को इस उपलब्धि के लिए बधाई और टोक्यो 2020 के लिए शुभकामनाएँ।”
First Indian ever to get selected to Judge Gymnastics at an Olympic Games! 👏
Congratulations Deepak Kabra bhaiya for this wonderful accomplishment and best wishes for #Tokyo2020 pic.twitter.com/niK2H5kgAF— Dipa Karmakar (@DipaKarmakar) July 11, 2021
मुंबई के दीपक को 2019 में एशियन जिमनास्टिक तकनीकी कमेटी में बतौर सदस्य सम्मिलित किया गया था। 2019 में हुई एशियन चैंपियनशिप में वे निर्णायक के रूप में सम्मिलित हुए थे।
उनसे पूर्व भारत के राष्ट्रीय राइफल एसोसिएशन (एनआरएआई) के संयुक्त सचिव पवन सिंह भी टोक्यो ओलंपिक में निर्णायक के रूप में चयनित हो चुके हैं। वे निशानेबाजी में बतौर निर्णायक ओलंपिक में उतरने वाले पहले भारतीय हैं।
बता दें कि टोक्यो ओलंपिक में भारत की ओर से जिमनास्टिक में सिर्फ एक महिला खिलाड़ी प्रणति नायक ने अर्हता प्राप्त की है। वहीं, भारत के 120 खिलाड़ी 18 खेलों में उतर रहे हैं।