भारत, जापान के बाद चीन ने रूस से क्षेत्रीय विवाद शुरू कर भूमि पर किया दावा

चीन पहले से ही पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत के साथ विवाद पैदा करने की कोशिश कर रहा है। वहीं, अब उसने रूस के साथ एक क्षेत्रीय विवाद को जन्म दे दिया है।
डब्ल्यूआईओएन की रिपोर्ट के अनुसार, रूसी अधिकारियों ने वेइबो के व्लादिवोस्तोक की स्थापना पर 160वीं वर्षगाँठ समारोह का एक वीडियो पोस्ट किया। इस पर चीनी अधिकारियों ने दावा किया कि व्लादिवोस्तोक 19वीं शताब्दी में चीनी क्षेत्र में हुआ करता था।
This “tweet” of #Russian embassy to #China isn’t so welcome on Weibo
“The history of Vladivostok (literally 'Ruler of the East') is from 1860 when Russia built a military harbor.” But the city was Haishenwai as Chinese land, before Russia annexed it via unequal Treaty of Beijing. pic.twitter.com/ZmEWwOoDaA— Shen Shiwei沈诗伟 (@shen_shiwei) July 2, 2020
रिपोर्ट में कहा गया कि चीनी अधिकारियों ने रूसी वीडियो का यह दावा करते हुए जवाब दिया कि व्लादिवोस्तोक में किंग राजवंश की मंचूरियन मातृभूमि हुआ करती थी, जिसका नाम हिशेनवाई था। इसे रूस ने 1860 में चीन के दूसरी अफीम युद्ध में हार के बाद ले लिया था।
इस बात पर भी गौर किया जाना चाहिए कि भारत के अलावा चीन वर्तमान में जापान के साथ एक क्षेत्रीय विवाद में उलझा हुआ है और उनके समुद्री क्षेत्र में अतिक्रमण कर रहा है।