उत्तर प्रदेश- फतेहपुर सीकरी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पर मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, विवेक बंसल समेत पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को फतेहपुर सीकरी सीमा पर मंगलवार शाम (19 मई) को गिरफ्तार कर लिया गया। अजय और विवेक के खिलाफ फतेहपुर सीकरी थाने में महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि ये लोग फेतहपुर सीकरी बॉर्डर पर धरना दे रहे थे।
दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस का आरोप था कि पार्टी प्रवासी मजदूरों की मदद करना चाहती है लेकिन सरकार सेवा करने में बाधा बन रही है। वह श्रमिकों की वापसी के लिए बस देना चाहती है लेकिन भाजपा उसमें अड़ंगा लगा रही है।
इसके बाद लल्लू और कांग्रेस विधानमंडल के पूर्व नेता प्रदीप माथुर के साथ शाम को फतेहपुर सीकरी बॉर्डर पर धरना देने पहुँच गए। उनके साथ स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ता भी थे। उधर, राजस्थान से कांग्रेसी नेता भी सीमा पर आ गए।
FIR is being registered in Fatehpur Sikri police station. Two persons Ajay Kumar Lallu (Uttar Pradesh Congress Committee president)&Vivek Bansal have been detained &we are interrogating them: Agra SSP Babloo Kumar on protest held by Congress leaders on movemnet of buses (19.05) pic.twitter.com/LdyMrWWHEJ
— ANI UP (@ANINewsUP) May 19, 2020
दोनों सीमाओं पर 50 मीटर की दूरी पर उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कांग्रेसी नेताओं ने धरना देना शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख आगरा से आला अधिकारी मौके पर पहुँच गए और कांग्रेसी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया।