भाजपा 1.1 करोड़ फॉलोअर्स के साथ दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ट्विटर पर 1.1 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। इस तरह सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाली यह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है।
टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के अनुसार, पार्टी के मीडिया सेल प्रमुख अमित मालवीय ने शनिवार को इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी। साथ ही इससे जुड़ने और समर्थन करने वालों को धन्यवाद भी कहा।
This is a great milestone for all of us. Thank you. pic.twitter.com/91V6b0gnRa
— Chowkidar Amit Malviya (@amitmalviya) May 11, 2019
सोशल मीडिया पर भाजपा का वर्चस्व लगातार बढ़ता हुआ नज़र आ रहा है। वहीं, विपक्षी पार्टी कांग्रेस इस मामले में उसके करीब भी नहीं फटक रही है। ट्विटर पर कांग्रेस के फॉलोअर्स की संख्या कुल 51.4 लाख ही है, जो भाजपा से लगभग आधी है।
सिर्फ पार्टी ही नहीं बल्कि इसके प्रमुख नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बराक ओबामा के बाद सोशल मीडिया पर दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले नेता बन चुके हैं। उन्होंने इस दौड़ में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पछाड़ दिया है।
ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जहां 4,72 करोड़ फॉलोअर्स हैं। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष 94 लाख फॉलोअर्स के साथ उनसे बहुत पीछे हैं।