बंगाल में भाजपा के सोनमुखी विधायक पर टीएमसी का हमला, पुलिस नहीं मान रही घटना

पश्चिम बंगाल में भाजपा ने रविवार (4 जुलाई) को दावा किया कि उसके सोनमुखी विधायक दिबाकर घरामी पर बांकुरा जिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। हालाँकि, पुलिस ने घटना की कोई जानकारी होने से मना किया है।
आउटलुक की रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने देर रात ट्वीट करके आरोप लगाया, “मानिकबाज़ार पंचायत क्षेत्र में दिबाकर घरामी पर टीएमसी के गुंडों ने हमला किया।”
उन्होंने आगे कहा, “इसमें सात भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए। सभी को बांकुरा मेडिकल कॉलेज भेजना पड़ा। गैर विधायक मुख्यमंत्री के जंगलराज में एक भी विधायक सुरक्षित नहीं है। यह भयावह है।”
Sonamukhi MLA Dibakar Gharami attacked by TMC goons today at Manikbajar Panchayat area.
7 BJP party members accompanying him were seriously injured alongside others & had to be referred to Bankura Medical College.
An MLA is not even safe in the Non-MLA CM's jungle raj. Horrific pic.twitter.com/Q8UpJqVeTP
— Suvendu Adhikari • শুভেন্দু অধিকারী (@SuvenduWB) July 4, 2021
हालाँकि, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गणेश विश्वास ने कहा कि उन्हें ऐसी किसी घटना के बारे में जानकारी नहीं है।
वहीं, भाजपा के बिष्णुपुर के आयोजन जिलाध्यक्ष सुजीत अगस्थी ने कहा कि घरामी पर शारीरिक हमला नहीं किया गया था। उन्होंने दावा किया कि रविवार शाम को मानिकबाज़ार पंचायत क्षेत्र में एक बैठक के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता जब सोनमुखी थाने में शिकायत दर्ज करवाने गए तो उनमें से दो को हिरासत में ले लिया गया। तृणमूल कांग्रेस के एक जिला नेता ने कहा, “शुभेंदु अधिकारी झूठ बोल रहे हैं। ऐसा कोई हमला नहीं हुआ है। हमें इस तरह की घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है।”